Jaunpur News: भारत विकास परिषद ने स्वामी विवेकानन्द मूर्ति स्थापना के लिये किया भूमि पूजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: भारत विकास परिषद ने स्वामी विवेकानन्द मूर्ति स्थापना के लिये किया भूमि पूजन

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा एवं सरस्वती शिशु मंदिर/विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बारीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी पर युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति स्थापना हेतु प्रेरणा स्थल पर भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद स्मारक प्रेरणा समिति जौनपुर के संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर के जिला संघचालक डॉ. सुबास सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ के अध्यक्ष डॉ. क्षितिज शर्मा तथा स्वामी विवेकानंद प्रेरणा समिति के संयोजक एवं भारत विकास परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डा. रजनीकांत द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। भूमि पूजन महोत्सव के अतिथियों का सम्मान स्वामी विवेकानंद प्रेरणा समिति के कोषाध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया जहां भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, चेयरमैन प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, भाजपा के जिला महामंत्री पीयूष जायसवाल, विद्या भारती के कंचन सिंह, शिशु मंदिर के प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य अतुल सिंह की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक डॉ. प्रेम संतोषी, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, विक्रम गुप्ता, सतेंद्र अग्रहरि,संतोष  अग्रहरि, गणेश साहू, प्रदीप जायसवाल, आशुतोष पाठक, शरद साहू, दिवाकर गुप्त, संजय साहू, राजेंद्र निगम, डॉ. गौरव मौर्य, अतुल सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, रामरतन सेठ, शिवकुमार सेठ, अनूप गुप्ता, संतोष साहू, मनोज अग्रहरि, विवेक भाटिया, विजय सिंघानिया, इंदु लाल यादव, महिला सदस्य रेखा गुप्ता, पीयूष चतुर्वेदी, संदीप सेठ, नारायण चौरसिया, प्रधानाचार्य ज्ञानदत्त उपाध्याय, अजय उपाध्याय, राजीव सिंह, महेंद्र मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!