Jaunpur News: भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने घोषित की जिला एवं नगर युवा इकाई

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने घोषित की जिला एवं नगर युवा इकाई

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला एवं नगर युवा इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह रहे जिनके साथ संरक्षक शशांक सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर महामंत्री दिलीप जायसवाल, शीतला चौकियां व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक यादव, जलालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिती रही। मंच पर जिला युवा इकाई अध्यक्ष धीरज गुप्ता और नगर युवा इकाई अध्यक्ष अमित जायसवाल भी उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का सभी युवा इकाई के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। तत्पश्चात क्रमशः जिला एवं नगर युवा इकाई अध्यक्षों द्वारा अपनी अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें सभी नव चयनित पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि विवेक सिंह ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के व्यापारियों के हितों में काम करने वाला सर्वोच्च संगठन है जो निरंतर व्यापारी समाज के कल्याण हेतु कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूती एकता से होती है और एकता में ही शक्ति होती है। संगठन आप ही व्यापारियों से होता है।

Jaunpur News: भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने घोषित की जिला एवं नगर युवा इकाई

इसी कड़ी में शशांक सिंह ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है सभी को एक होकर रहने की जरूरत है। जिला संगठन मंत्री अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के साथ जब कोई आगजनी जैसी घटना घटित होती है तो बात नुकसान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके सामने उनका भरा पूरा परिवार के जीवन यापन की सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसी क्रम में दिलीप जायसवाल, प्रदीप सिंह, राजदेव यादव, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र सिंह सहित तमाम व्यापारी नेताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता योगेश साहू ने किया। अंत में मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों का जिला एवं नगर युवा इकाई अध्यक्षों ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।

इस अवसर पर सर्वेश जायसवाल, रवि अग्रहरि, अजीत सोनकर, संतोष अग्रहरि, विनय बरौतिया, राजू शुक्ला, विजय केडिया, सुरेंद्र मौर्य, प्रदीप सिंह, अनिल हरलालका, शिव कुमार गुप्ता, दिलीप सिंह, कमल भाटिया, गौरीशंकर जायसवाल, प्रमोद मौर्या, शिवशंकर साहू, दिनेश साहू, दिलीप सेठ सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

जिला युवा इकाई के पदाधिकारियों की सूची

जिला महामंत्री अजय सोनकर, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बैंकर, अभिताष गुप्ता, समीर खान, मो. सिराज, जिला संगठन मंत्री मो0 बिस्मिल्लाह, विपुल सिंह, शिवम जायसवाल, दिनेश जायसवाल, जिला मंत्री रसाल बरनवाल, निलेश वर्मा, प्रिन्स तनेजा, राजकुमार कश्यप, जिला संयुक्त मंत्री अनुराग गुप्ता, आकाश साहू, शुभम कशौधन, अतुल मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिला सह कोषाध्यक्ष सुनील प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शुभम साहू, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी दीपू माली, जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप साहू, संतोष साहू, राजेन्द्र स्वर्णकार, राजेश जायसवाल, रोहित सेठ, राजू जी, विवेक साहू, राहुल सेठ, रवि शर्मा, अभिषेक, मनोज शर्मा, अवधेश यादव, योगेश साहू, अंकुश साहू, नरेन्द्र सिंह, मनीष झा, सुनील गुप्ता, शिव कुमार, विकास साहू, सोनू, शरफू रहे।

नगर युवा इकाई के पदाधिकारियों की सूची

महामंत्री योगेश साहू, कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विनय साहू, श्याम सोंथालिया, दीपक केडिया, अनुज वर्मा, संगठन मंत्री घनश्याम गुप्ता, शिवेन्द्र दुबे, अशोक मौर्य, नगर मंत्री विनोद सेतिया, अजय साहू, आशीष गुप्ता, संयुक्त मंत्री मंगेश गुप्ता, आशीष अग्रहरी, सह कोषाध्यक्ष महेश साहू, मीडिया प्रभारी प्रिंस गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी गोविंद सेठ, सोशल मीडिया प्रभारी नीरज विश्वकर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी श्याम जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य रितेश साहू, शेखर सेठ, राम सोंथालिया, गोविंद मोदनवाल, प्रिंस गुप्ता, गोविंद सेठ, आदर्श जायसवाल, राजन यादव, राजकुमार मोदनवाल,गौरव केडिया, रवि गुप्ता, चंदन गौर, पप्पू सिंह, मोहम्मद आसिम रहे।


ads

 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!