Jaunpur News: विमान हादसे का शिकार हुई केराकत की होनहार बेटी

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: विमान हादसे का शिकार हुई केराकत की होनहार बेटी
  • भैंसा गांव निवासी है क्रू मेंबर पिंकी, परिवार में मचा कोहराम
  • मीडिया के माध्यम से घटना की सूचना परिजनों को मिली

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी क्रू मेंबर पिंकी माली का बुधवार की सुबह विमान दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब विमान महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती रनवे पर लैड हो रहा था कि अचानक रनवे के समीप विमान क्रैश हो गया। विमान में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ 4 अन्य लोग सवार थे जिसमें केराकत तहसील के भैंसा गांव निवासी शिवकुमार माली की पुत्री क्रू मेंबर पिंकी माली मौजूद थी। मौके पर मौजूद सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से होते ही हड़कंप मच गया। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। वहीं विमान हादसे की जानकारी होने पर भैंसा गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। लोगों ने कहा कि केराकत की होनहार बेटी का हम सब बीच से जाना बेहद ही दुखद व हैरान कर देने वाली बात है।

शिवसेना के नेता हैं पिता शिवकुमार

विदित ही की शिवकुमार माली 4 भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वर्तमान में शिवसेवा पार्टी में हैं। उनके दो पुत्री प्रीति माली, पिंकी माली व एक पुत्र करन माली हैं। पिंकी माली दूसरे नंबर की है। परिवार के सभी लोग मुम्बई में रहते हैं। हालांकि पैतृक गांव भैंसा से उनका जुड़ाव है। समय—समय पर उनका गांव आना—जाना होता रहता है। परिजनों ने बताया कि पिंकी अभी दो माह पहले गांव आई थी और आधे घंटे घर पर रहकर परिजनों से मिल अभिनेता चिरंजीवी को रिसीव कर वापस मुम्बई लौट गई। बता दें कि पिंकी माली की शादी चार साल हो चुकी है।

Jaunpur News: विमान हादसे का शिकार हुई केराकत की होनहार बेटी

प्लेन क्रेस की घटना दुखद है: राकेश अहीर

घटना की खबर होते ही परिजनों को ढांढस बधाने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर ने शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार सांत्वना दिया। साथ ही कहा कि प्लेन क्रेस की घटना दुखद है। जनपद की होनहार बिटिया अब हम सब बीच नहीं रही। दिल्ली में सदन चलने की वजय से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव स्वयं हमें फोन कर परिजनों से मिलने की बात को कही। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार ने साथ है। इस अवसर पर सपा नेता नीरज पहलवान, सुरेश यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, राजकुमार सरोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!