- व्यापारियों के हित, सम्मान और सुरक्षा के लिये संघर्ष करेगा संगठन: साहिल
मो. अरशद
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से गुरुवार को युवा उद्योग व्यापार मंडल की खेतासराय इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर के निर्देश पर आयोजित बैठक में व्यापारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से साहिल सेठ को युवा उद्योग व्यापार मंडल इकाई का अध्यक्ष चुना गया। वहीं गौरव मौर्य को महामंत्री तथा नासिर अली को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवगठित इकाई में संरक्षक एवं सदस्य के रूप में संजय कुमार विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद पांडे, मुनव्वर अली, शांति भूषण मिश्र, राकेश सोनी, संजीव गुप्ता, परविंदर मोदनवाल, त्रिभुवन यादव, बृजनाथ जायसवाल, अमित जायसवाल, शुभम जायसवाल, अब्दुल्ला, धर्मचंद गुप्ता और अंजनी कुमार को शामिल किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि युवा उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने, उनके हितों की रक्षा करने और व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
कार्यक्रम के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।
.jpg)







