Jaunpur News: खुरपका मुंहपका रोग का टीकाकरण अभियान शुरू

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: खुरपका मुंहपका रोग का टीकाकरण अभियान शुरू
  • 10 मार्च तक चलेगा अभियान, वैक्सीन उपलब्ध

सुनील शर्मा

जौनपुर। खुरपका मुँहपका रोग के लिए गुरुवार से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 10 मार्च तक चलता रहेगा। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव, उप पशु चिकित्सा अधिकारी ने कलेक्ट्रेट से टीकाकरण का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

बताया गया कि एफएमडी टीकाकरण हेतु 21 विकास खण्डों में 43 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, एक पशुधन प्रसार अधिकारी तथा दो से तीन पैरावेटों को शामिल किया गया है। एफएमडी रोग एक विषाणु जनित रोग है। यह एक संक्रामक (कॉन्टेजियस) बीमारी है। यह बीमार पशुओं से स्वस्थ पशुओं में फैलती है। इस रोग से गोवंश एवं महिषवंश अत्यधिक प्रभावित होते है। इस रोग मुख्य लक्षण निम्नवत है जिसमें पशुओं को बुखार आना, खाना छोड़ देना, दूध देना बन्द कर देना, मुँह और खुर में छाले पड़ना, पशुओं का लंगड़ाना आदि। रोग के प्रसार को रोकने के लिये टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है।

इस मौके पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि राज्य सरकार पशुधन स्वास्थ्य एवं पशुपालकों की आय वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। एफ0एम0डी0 टीकाकरण अभियान पशुओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं जिलाधिकारी डा. चन्द्र ने बताया कि एफ0एम0डी0 टीकाकरण अभियान 22 जनवरी से 10 मार्च तक संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक नजर में---

जनपद को प्राप्त वैक्सीन की मात्रा- 600550 डोज

जनपद में कुल पशुओं की संख्या- 632664

गौवंशीय पशुओं की संख्या- 295060

महिषवंशीय पशुओं की संख्या- 337604

कुल ग्राम पंचायतों की संख्या- 1740

कुल पशुपालकों की संख्या- 200000



 ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!