Jaunpur News: डॉ. नरेन्द्र की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: डॉ. नरेन्द्र की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि

पराऊगंज, जौनपुर। राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कन्वीनर शिक्षा संकाय के डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिला संगठन मंत्री डॉ. रामप्रवेश यादव के ग्राम कोहारी विकास खण्ड जलालपुर, केराकत जौनपुर स्थित निवास स्थान पर मनाया गया जहां सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित उनके विभिन्न शिष्यों ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रवेश यादव, डॉ. सतीश गुप्ता, डॉ. सौरव प्रजापति, अध्यापक शंभूनाथ यादव, राजेंद्र वर्मा, प्रकाश चंद रामायणी, सुरेश यादव, सौरभ यादव, गोविन्द मौर्य, सुरेश विश्वकर्मा, अरविन्द सरोज, पंकज पाल, कुणाल यादव, आकाश, विकास, अभिषेक, सौम्या, अलका, गरिमा, राखी, कृष्ण, प्रवेश, सार्थक, सम्राट, चुलबुल डुग्गू, सत्यम, शनि, लकी आदि उपस्थित रहे।



 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!