सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में 77वां गणतन्त्र दिवस का कार्यक्रम किया गया। सबसे पहले स्कूल निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, डाॅ नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव, प्रधानाचार्या सीमा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्कूल निदेशक, शिक्षा निदेशक और प्रधानाचार्या ने बाबू जी और माँ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति झाकियाँ प्रस्तुत की।
स्कूल निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने गणतन्त्र दिवस के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारीयाँ दीं और सभी छात्रों और अभिभावको को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान वार्षिक खेल दिवस समारोह किया गया जिसमें 100 मी0 रेस, 200 मी0 रेस, रिले रेस, टैग ऑफ वार प्रतियोगता का आयोजन हुआ जिसमें ब्लू हाउस, येलो हाउस ग्रीन हाउस, रेड हाउस के छात्रों ने भाग लिया। इसमें ब्लू हाउस की टीम विजयी रही और रेड हाउस को दूसरे स्थान पर और येलो हाउस को तीसरे स्थान पर विजयी घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागी छात्रों को मेडल और ट्राफी प्रदान किया। साथ ही छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। इसके बाद मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
.jpg)







