Jaunpur News: सीएमओ ने 24 कुष्ठ मरीजों में बांटा कम्बल समेत एमएमडीपी किट

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सीएमओ ने 24 कुष्ठ मरीजों में बांटा कम्बल समेत एमएमडीपी किट
  • वर्ल्ड एनटीडी दिवस एवं राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस पर हुआ आयोजन
  • जिला मलेरिया अधिकारी ने नेगलेक्टेड बीमारियों की दी जानकारी

जौनपुर। विश्व एनटीडी दिवस एवं राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस पर शुक्रवार को कुष्ठ कार्यालय टीबी हॉस्पिटल में कार्यक्रम हुआ जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभात कुमार ने 24 कुष्ठ मरीजों में कम्बल, सेल्फ केयर किट, सैंडल, फल एवं फाइलेरिया मरीजों में एमएमडीपी किट वितरित किया। कम्बल सहित अन्य सामान पाकर सभी मौजूद मरीजों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने समस्त मरीजों और उनके तीमारदारों को वर्ल्ड एनटीडी दिवस पर नेगलेक्टेड बीमारियों जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, कुष्ठ आदि के कारण, लक्षण, बचाव, जांच, उपचार आदि के बारे में विस्तार से जागरूक किया। साथ ही फाइलेरिया मरीज को एमएमडीपी किट वितरित किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत, डॉ. यूबी चौहान, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव मिश्रा, फाइलेरिया निरीक्षक चंद्रेश मौर्या, दीपक सिंह, अभिषेक सोनकर, एनएमसी अखिलेश चंद्र यादव, लिपिक आलोक कुमार, शंकर चंद्र विश्वास सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!