वाराणसी। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा 2025 में कैलाश मठ गुरुकुलम के छात्र कृष्णा अवस्थी ने लघु सिद्धांत कौमुदी पाठ में राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तर्क संग्रह में विकास गर्ग ने राज्यस्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुरुकुलम से अन्य छात्रों ने अन्योन्य विषयों में सम्मान प्राप्त किया, जिसमें दिव्यांशु त्रिपाठी, योगेश उपाध्याय, अंश पाण्डेय, आयुष, पीयूष मिश्र, आदित्य पाठक आदि रहे।
आश्रम व्यवस्थापक पूज्य स्वामी राघवानंद गिरि जी महाराज ने बताया कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत संरक्षण की दिशा में कैलाश मठ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगभग 10 वर्षों से लगातार छात्रावासीय गुरुकुल का संचालन किया जा रहा हैं, जहां विद्यार्थियों के सकुशल प्रशिक्षण हेतु व्याकरणाचार्य डॉ. ध्रुव जी सावकोटा तथा वेदाचार्य शिवम पाण्डेय जी प्रतिदिन सेवा प्रदान कर रहे हैं।
.jpg)





