Jaunpur News: रेशम मित्र पोर्टल पर करना होगा आनलाइन पंजीकरण

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। सहायक निदेशक (रेशम) वाराणसी अनिल राव ने बताया कि रेशम विकास विभाग जौनपुर की योजना में 0.50 एकड़ में शहतूत वृक्षारोपण कर 0.50 से 0.60 लाख एवं 1.0 एकड़ में शहतूत वृक्षारोपण कर कीट पालन द्वारा 1.00 से 1.25 लाख तक आय प्राप्त की जा सकती है। इसके अन्तर्गत सिल्क समग्र-2 योजना अंतर्गत 0.50 एकड़ पर देय सहायता राशि है।

वृक्षारोपण सहायता, कीटपालन गृह सहायता, कीटपालन उपकरण सहायता, सिंचाई सुविधा तथा विशुद्धीकरण सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 0.50 एकड़ पर 0.07 लाख रुपये प्रशिक्षण सहायता के रूप में दी जाएगी। लाभार्थियों को 0.5 एकड़ में 600 शहतूत वृक्षारोपण करने पर देय है। प्रथम वर्ष में वृक्षारोपण की 80 प्रतिशत जीवितता आधार पर अन्य लाभ की सहायता धनराशि देय होगी।

योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक लाभार्थियों को रेशम मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आधार कार्ड, खसरा-खतौनी, मोबाइल नंबर तथा फोटो अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बहुद्देश्यीय रेशम उत्पादन सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों एवं एफपीओ के सदस्यों को प्राथमिकता दी जायेगी। 

लाभार्थियों को न्यूनतम पाँच वर्ष तक कटिपालन कार्य करना अनिवार्य होगा। योजना की स्वीकृति के उपरांत 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर अनुबंध किया जाएगा। साथ ही चाकी कीट विभाग द्वारा 0.50 रुपये प्रति डीएफएल्स की दर पर उपलब्ध कराये जायेंगे।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!