Jaunpur News: जीएस इण्टरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: जीएस इण्टरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के गैरी कला, खुंशापुर में स्थित जी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम मार्तंड सिंह (मार्तंड चैरिटेबल ट्रस्ट), अजय कुमार (प्रधानाचार्य), ऋषिकांत राव (पी.टी.आई.) एवं बिपिन सिंह (विद्यालय प्रशासन) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए शतरंज, कैरम, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, एकल दौड़, रिले दौड़, खो-खो आदि खेलों का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए टीम भावना, खेल भावना एवं परिश्रम का महत्व सीखा। स्वयंसेवी छात्रों व शिक्षकों के सक्रिय सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।

मार्तंड सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण करता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए खेलों से मिलने वाली सीख अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और हमेशा निष्पक्ष खेल भावना (फेयर प्ले) को अपनाएँ। खेल हमें जीत के साथ विनम्रता और हार के साथ धैर्य सिखाते हैं, जो जीवन में आगे बढ़ने की सच्ची कुंजी है।

इस अवसर पर समाजसेवी पम्मू सिंह, भानु प्रताप सिंह, सूरजदेव सिंह, संदीप उपाध्याय, कृष्णकांत मिश्रा, रमेश चौहान आदि उपस्थिति रही। कड़े मुकाबले में ब्लू हाउस ने 1550 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, बकि रेड हाउस 1350 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, स्टाफ एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!