Jaunpur News: जौनपुर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: जौनपुर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली
  • हालत गम्भीर, बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर

अरविन्द यादव/गुड़िया राज

चन्दवक, जौनपुर। बदमाशों के हौंसले उस समय बुलंद दिखे,जब दिनदहाड़े एक युवक के दाहिने पैर में गोली मार दी। घटना चंदवक थाना अंतर्गत भीतरी रतनुपुर मार्ग के महुली ग्राम सभा के समीप की है। बताया गया कि युवक क्रिकेट खेल वापस घर जा रहा था जैसे ही महुली ग्राम के समीप पहुंचा तभी बुलेट सवार दो नकाबपोश रोक ली,दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने युवक के दाहिने पैर में गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। घायल युवक की पहचान विशाल यादव सिपाही यादव निवासी उमरवार के रूप में हुई।

बदमाश गोली मारकर मौके से हुए फरार

विदित हो कि गोली लगते ही विशाल जमीन पर गिर छटपटाने लगा,गोली की आवाज सुन जब तक लोग मौके पर पहुंचे की मौका देख बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही  परिजन के पैरो तले से जमीन खिसक गई आनन फानन में घटना स्थल पहुंच घायल को डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

तहरीर मिलने पर की जायेगी विधिक कार्यवाही

घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. कौस्तुभ और क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक व चंदवक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गोली चलने की घटना की जानकारी मिली है, पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।वही खबर लिखे जाने तक किस बात को लेकर गोली चलाई गई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सका बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच बारीकियों के साथ कर रही है।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!