Jaunpur News: श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में कायस्थ बन्धुओं ने की शोकसभा

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में कायस्थ बन्धुओं ने की शोकसभा

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति ने श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा में शोकसभा किया जहां कायस्थ समाज के परिवारों में विगत एक माह में हुये निधन पर सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव संतोष निगम के निधन पर विशेष शोक व्यक्त किया गया। कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संतोष निगम के देहांत से कायस्थ समाज को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव आदि ने दुख की इस घड़ी में परिवारों के साथ खड़े रहने का आश्वासन देते हुये दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

शोकसभा में संतोष निगम के अलावा कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों को भी श्रद्धांजलि दी गई जिनमें मोहन शंकर श्रीवास्तव और आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट की माता चंद्रमुखी श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव के बड़े भाई अश्विनी श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत पंकज श्रीवास्तव की बड़ी भाभी सीमा श्रीवास्तव, बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता जगत प्रकाश श्रीवास्तव के पिता सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, कायस्थ समाज के नेता संदीप श्रीवास्तव (शास्त्री नगर) के पिता अखिलेश श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के जिला उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एडवोकेट की माता जी और कायस्थ समाज के सुख-दुख में सदैव शामिल रहने वाले राज्यमंत्री रीश चंद्र यादव के पिता जी शामिल हैं।

शोकसभा में राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अजय वर्मा, दयाशंकर निगम, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, उमेश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, रजत श्रीवास्तव, अमर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रहे।


 
ads



ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!