Jaunpur News: अवधेश महाराज की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: अवधेश महाराज की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

वैभव वर्मा

जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति के तत्वाधान में मुख्य संरक्षक परमपूज्य गुरुदेव अवधेश चतुर्वेदी महाराज की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शहर के हिंदी भवन के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें शहर के तमाम समाजसेवी, धार्मिक संगठनों के अलावा राजनैतिक हस्तियां सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने परमपूज्य गुरु जी चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने सामूहिक रूप से कहा कि श्रद्धेय गुरुजी का जीवन सदैव निर्विवाद था वो जब भी जिससे मिलते थे उसके प्रति कृतज्ञता का भाव रखते थे। उनके निधन से सिर्फ उनके परिवार की नहीं अपितु समाज की क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है। लोगों ने कहा कि गुरु जी ने अपना जीवन सदैव धर्म के रास्ते पर चल कर व्यतीत किया लेकिन उनको उनको किसी एक जाति धर्म या मजहब में नहीं बांधा जा सकता। लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।

Jaunpur News: अवधेश महाराज की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

सभा में मौजूद श्रद्धेय गुरु जी पुत्र ईशान चतुर्वेदी को सभी ने ढांढस बधाया। सभा को मुख्य रूप से महंत विवेकानंद पंडा, अरशद खान पूर्व विधायक, श्याम मोहन अग्रवाल, संजय सेठ जेब्रा, अरशद कुरैशी, मेंहदी रजा एडवोकेट, अतुल सिंह नेयाज ताहिर शेखू, निखिलेश सिंह, डॉ. अंजना सिंह, उर्वशी सिंह, ऊषा जायसवाल, सारिका सोनी, विकास शर्मा, संजय अस्थाना, हरिद्वार प्रसाद विश्वकर्मा, मनीष देव मंगल, बसंत प्रजापति, विमल सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

सभा में मुख्य रूप से पवन दुबे विशाल खत्री, सुमित अग्रहरि, चंद्रेश यादव, सुधांशु विश्वकर्मा, प्रिंस सेठ, शिवम जायसवाल, नीरज शाह, विकास पंडा, अजय यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजन ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्म की शांति के लिए प्रार्थना किया। आगंतुकों का स्वागत कोऑर्डिनेटर संजय जांडवानी, अध्यक्ष दीपक जावा ने किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव यादव एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी व नवीन सिंह बसगोती ने किया।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!