Lucknow News: सामाजिक सरोकार की मिसाल आशियाना में बृज की रसोई ने भूखों को कराया भोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सामाजिक सरोकार की मिसाल आशियाना में बृज की रसोई ने भूखों को कराया भोजन
  • समाज हित में प्रेरक पहल इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी का निःशुल्क भोजन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न: जेपी शर्मा

शुभम जायसवाल

लखनऊ। प्रेरणाश्रोत बाबा नीम करौली जी की अनंत कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई के अंतर्गत प्रत्येक रविवार की परंपरा के अनुरूप आशियाना के सेक्टर-जे स्थित साईं मंदिर से निःशुल्क भोजन वितरण सेवा का विधिवत शुभारम्भ किया गया। निर्धारित चिन्हित स्थानों पर पहुँचकर सेवा कार्य को सौहार्दपूर्ण एवं संगठनात्मक व्यवस्था के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। आज के पौष्टिक भोजन में पनीर-चावल तथा मिष्ठान में हलुआ ससम्मान परोसा गया।

संस्था की ओर से वरिष्ठ सदस्य जे.पी. शर्मा ने अवगत कराया कि समाजसेवा की सतत धारा को आगे बढ़ाते हुए बड़ी संख्या में बच्चों, बुजुर्गों एवं निराश्रित व्यक्तियों को गरिमापूर्ण ढंग से भोजन उपलब्ध कराया गया। इस सेवा अभियान का उद्देश्य एक दान, बड़ा बदलाव तथा प्राणी मात्र सेवा की भावना को समाज में सुदृढ़ रूप से स्थापित करना है।

दीपक भुटियानी ने बताया कि भोजन वितरण सेवा का आरम्भ अपराह्न 3 बजे विधिवत रूप से किया गया। स्वयंसेवकों एवं सेवाभावी नागरिकों ने अनुशासित सहयोग प्रदान करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया। आज लगभग 1500 निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सप्रेम भोजन परोसा गया।

सेवा के दौरान राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार स्वामीनाथ मिश्रा एवं कमलेश मौर्य, नागेंद्र तिवारी सहित उनके सहयोगी भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस सेवा अभियान की सराहना करते हुए इसे मानवता का प्रेरणादायी उपक्रम बताया। संस्था की ओर से उन्हें बाबा नीम करौली जी का पावन चित्र भेंट किया गया।

विकास पाण्डेय ने सूचित किया कि संस्थान द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि भोजन शुद्ध, पौष्टिक एवं सम्मानजनक स्वरूप में प्रत्येक लाभार्थी तक पहुँचे। बच्चों के चेहरों पर उत्साह तथा बुजुर्गों के मन में संतोष और कृतज्ञता स्पष्ट दिखाई दी जिसने इस अभियान की सार्थकता को और प्रबल किया।

सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजोपयोगी उपक्रम तभी सफल होते हैं जब नागरिक संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ आगे आते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

संस्था के सेवादार आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बृज की रसोई पूर्णत: जनसहयोग से संचालित सेवा मिशन है जिसमें इच्छुक नागरिक अपनी क्षमता अनुसार सहयोग एवं सहभागिता प्रदान कर सकते हैं।

सेवा कार्यक्रम में अनुराग दुबे के साथ संस्था के समर्पित पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक- जे.पी. शर्मा, दीपक भुटियानी, आशीष श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, नवल सिंह, मुकेश कनौजिया, दिनेश पाण्डेय, अखिलेश सिंह, गोविन्द सिंह सहित अनेक समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। गोविन्द सिंह ने कार्यक्रम के संचालन हेतु संस्था के संस्थापक द्वारा सभी स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों एवं सम्मानित सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रेषित किया।


ads



ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!