Jaunpur News: पिस्टल दिखाकर युवक को जान से मारने की मिली धमकी

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: पिस्टल दिखाकर युवक को जान से मारने की मिली धमकी
  • पीड़ित कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर लगाई गुहार

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नरहन चकराते (पाही) गांव निवासी नीतेश यादव कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे घर पर भोजन कर रहा था। तभी आशीष यादव पुत्र अजय यादव फोन कर गाली-गलौज देने लगा।

गाली देने का विरोध किया तो कथित तौर पर पिस्टल लेकर घर में घुस पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी घटना से परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी कभी भी उनके साथ कोई गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है।

पीड़ित का आरोप है कि आशीष यादव उनके घर की महिलाओं को बाजार आते-जाते समय गलत इशारे करने के साथ ही छेड़खानी करता रहा है जिस कारण परिवार के सदस्य घर से निकलने में भी असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से उक्त दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


ads

 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!