शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विधानसभा मडियाहूँ के इण्टर कालेज भोड़ा के मैदान में आशुतोष सिंह (चिन्टू) द्वारा कड़ाके की ठंड में वरिष्ठ नागरिकों एंव गरीब जरुरतमन्द परिवारों को कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज रहे।
इस अवसर पर विधानसभा मडियाहूँ के विधायक डा. आरके पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर अजय कुमार सिंह, जिला महामंत्री भाजपा मछलीशहर राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, चेयरमैन रामपुर विनोद जायसवाल, जिला मंत्री युवा मोर्चा स्कन्द पटेल, रमेश दुबे प्रवासी नोनारी, पार्षद वाराणसी विपिन सिंह, मंडल अध्यक्ष नोनारी सूरज चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
.jpg)





