Jaunpur News: शिक्षक प्रतिनिधिमण्डल ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: शिक्षक प्रतिनिधिमण्डल ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
  • शिक्षक संघ के नये चुनाव की मांग पर जोर

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्रशासनिक माहौल तब खासा गर्म हो गया जब शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने प्रोफेसर राजेश सिंह के नेतृत्व में कुलपति प्रो. वंदना सिंह से भेंट करके उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने इसे विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक परंपरा और पारदर्शी कार्यप्रणाली को कायम रखने की दिशा में अनिवार्य कदम बताया।

शिक्षकों ने कुलपति को बताया कि शिक्षक संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का निर्धारित दो वर्ष का कार्यकाल काफी समय पहले समाप्त हो चुका है, फिर भी वही कार्यकारिणी संघ के कार्यकलापों का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति विश्वविद्यालय के अध्यादेशों के विरुद्ध है, इसलिए नए चुनाव तत्काल कराए जाना जरूरी है। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि समय से चुनाव न होने से पारदर्शिता प्रभावित हो रही है और संघ की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

ज्ञापन में यह मांग भी प्रमुखता से उठाई गई कि शिक्षक संघ से जुड़े वे सदस्य, जिन्हें परीक्षा समिति, चयन समिति,अकादमिक समिति तथा विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों में सदस्यता मिली थी, उनकी अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए उन्हें संबंधित समितियों से तत्काल कार्यमुक्त कर नए सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाय।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रो. राजेश सिंह अग्रणी रहे। उनके साथ प्रो. लक्ष्मण सिंह, प्रो. राकेश यादव, प्रो. आर.बी. यादव, प्रो. राजेश पाल, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. जितेंद्र यादव सहित कई सम्मानित शिक्षक मौजूद रहे।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!