Jaunpur News: यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन जौनपुर इकाई का चुनाव सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन जौनपुर इकाई का चुनाव सम्पन्न
  • लगातार 5वीं बार अध्यक्ष चुने गये विजय प्रकाश जी

अजय पाण्डेय

जौनपुर। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की जौनपुर ईकाई की वार्षिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में हुई जहां संगठन की मजबूती, कार्यों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई जहां लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय में बीते दिनों में यूनियन द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सदस्यों ने यूनियन की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुये भविष्य के लिए नई दिशाएं तय कीं। आगामी वर्ष 2026 के लिए नए सदस्यों को जोड़ने के लिए एक व्यापक और प्रभावी सदस्यता अभियान चलाने की योजना पर सहमति बनी। अन्त में विजय प्रकाश मिश्र को 5वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

इस सर्वसम्मत निर्णय पर उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये विश्वास जताया कि श्री मिश्र के नेतृत्व में यूनियन पत्रकार हितों के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। वहीं विजय प्रकाश ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुये पत्रकारों के हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रकाश मिश्र और संचालन महामन्त्री सन्तोष सोन्थालिया ने किया। अन्त में वरिष्ठ पत्रकार सरदार जोगेन्दर सिंह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार, दीपक चिटकारिया, यशवन्त गुप्त, डा. आशाराम, अरुण सिंह, प्रमोद पाण्डेय, चन्द्रमणि पाण्डेय, डा. प्रमोद सैनी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, सतीश चन्द्र शुक्ल, शिव कुमार गुप्त, बिहारी लाल यादव, संजय शुक्ल, विनोद यादव, राजेश गुप्त, अमरेश पाण्डेय, विनोद यादव, जनार्दन मिश्र, मोहर्रम अली, प्रेम प्रकाश मिश्र, आलोक सिंह, दीपक मिश्र, सुधाकर शुक्ल, बृजेश मिश्र, रविकांत, सचिन श्रीवास्तव, नीरज यादव, ऋतिक अरोड़ा, वीरेंद्र पाण्डेय, अमित मिश्र, आरिफ अंसारी, अजीत सिंह, विकास शुक्ल, उमेश यादव, आनंद मिश्र, ओम प्रकाश दूबे, संजय उपाध्याय सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!