Jaunpur News: मेदांता के चिकित्सकों ने पत्रकारों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: मेदांता के चिकित्सकों ने पत्रकारों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

अजय पाण्डेय

जौनपुर। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सकों ने जौनपुर पत्रकार संघ के सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।

संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम एवं महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांडेय, डॉ. नम्रता शुक्ला, डॉ. आरएन वर्मा को माल्यार्पण के साथ बुकें और यथार्थ गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया। चिकित्सकों के दल ने रक्तचाप, मधुमेह तथा श्वास से संबंधित रोगियों का परीक्षण करके उन्हें उचित परामर्श दिया।

उक्त अवसर पर रामदयाल द्विवेदी, अखिलेश तिवारी अकेला, प्रदीप सिंह सफायर, डॉ. भारदेंदु मिश्रा, लोलारक दुबे, राजीव पाठक, राजेश उपाध्याय, वीरेंद्र पांडेय, राजेश मिश्र, राजेश मौर्य, शशिराज सिन्हा, मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष अनिल पांडेय, बदलापुर के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, मड़ियाहूं के अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, महामंत्री प्रदवेष मिश्रा, शाहगंज इकाई के अध्यक्ष एकलाख खान, जेड हुसैन, बेहोश जौनपुरी, विनोद विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिमोहन सिंह क्षेम तथा संचालन डॉ. मधुकर तिवारी ने किया।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!