शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में रविवार की शाम 21 दिसम्बर को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें पावन प्रकाश पर्व की उपलक्ष्य में नगर मे कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई।
बताया जाता है कि दशमेश पिता सरवंश दानी खालसा पंथ के जनक सह शहंशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 359 वां पर प्रकाश गुरु पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में नगर कीर्तन यात्रा स्वामी विवेकानंद स्कूल (पक्के पोखरा) से दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ होकर सरकारी अस्पताल, मिश्राना, कोतवाली, शहीद भगत सिंह तिराहा होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा वाराणसी रोड पर समापन हुई जहां काफी संख्या श्रद्धालु लंगर प्रसाद ग्रहण किये।
.jpg)





