Jaunpur News: प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता बलिया व आजमगढ़ में होगी

Aap Ki Ummid
follow us

  • इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में 31 दिसम्बर को होगा चयन परीक्षण

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 कुश्ती संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 9 से 11 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया तथा प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में होगा। उक्त के क्रम में जौनपुर के जूनियर बालक/बालिका कुश्ती खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 31 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित कुश्ती खिलाड़ी ही 2 जनवरी को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डाॅ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे।

इस आशय की जानकारी देते हुये जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा जन्म प्रमाण एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ हाईस्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

चयन परीक्षण में प्रतिभाग हेतु खिलाड़ी की जन्म तिथि वर्ष 2006 से 2008 के मध्य होना चाहिए तथा 2009 में जन्मे खिलाड़ी भी अपने माता-पिता की सहमति से प्रतिभाग कर सकते हैं। जूनियर बालिका कुश्ती फ्री-स्टाइल का निर्धारित भार वर्ग- 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 67, 68, 72, 76 किग्रा0 तथा जूनियर बालक कुश्ती फ्री-स्टाइल का भार वर्ग- 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किग्रा0 एवं जूनियर बालक कुश्ती ग्रीको रोमन बालक वर्ग का भार वर्ग- 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किग्रा0 होना चाहिये।


ads

 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!