- राज्यमंत्री ने विधायक निधि से 5 लाख रुपये की दी धनराशि
- तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में रजत जयन्ती में छात्रों ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम
मो. अरशद
खेतासराय, जौनपुर। प्रदेश सरकार के खेल एवं कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण उठाए है। जनपद में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हुई है। सभी को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। परिषदीय और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े छात्र देश स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे है। इन्हीं माध्यम के बच्चें सबसे ज्यादा आईएसएस की परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करते है। वह नगर के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कालेज में रजत जयंती के मौक़े पर आयोजित वार्षिकोत्सव में सम्बोधित करते हुए कही।
गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बिन शिक्षा के समाज अधूरा है, इस माध्यम से ही छात्र सभी उचाईयों को छू सकता है। शिक्षा का सही प्रयोग करने से समाज और देश के लिए प्रेणाश्रोत बनेंगे। उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि माँ के आँचल से निकलकर विद्यालय में जाने वाला नौनिहाल अपने माता पिता, जनपद और देश का नाम रोशन कर रहा है। बच्चों का मष्तिष्क कोरा कागज के समान होता है, पहली पाठशाला माँ होती है। ऐसे में शैक्षिक वातावरण बनाने में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
उन्होंने अपने निधि से पांच लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम शुभारंभ मां सरस्वती और केशव उपाध्याय के चित्र माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस से पूर्व छात्रों ने गणेश वंदना, अभिनय, कव्वाली, फोक डांस, भजन, भगवत गीता, बॉलीवुड डांस और आर्मी डांस समेत दो दर्ज़न से अधिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। एक से बढ़ कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की परस्तुति से मंत्र मुग्ध हो गए। मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. पीसी पांडेय रहे।
अध्यक्षता वसीम अहमद चेयरमैन ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि परवेज़ आलम भुट्टो थे। संचालन अजय कुमार त्रिपाठी ने किया। प्रारम्भ में संरक्षक व प्रबंधक अनिल उपाध्याय ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, विभा पांडेय, सफ़िया खान, शैलजा उपाध्याय, प्रधानाचार्य विनय सिंह, मनीष गुप्ता, जगदम्बा पाण्डेय, पत्रकार यूसुफ खान, भानु प्रताप सिंह, मोहम्मद अरशद समेत भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
.jpg)






