Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज ख़ुशबू ने जुम्बा क्लासेज का किया आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज ख़ुशबू ने जुम्बा क्लासेज का किया आयोजन

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की पहली महिला अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने वंशराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल में बच्चों को एक दिन का जुंबा क्लासेज की प्रशिक्षण दिलवाया। कार्यक्रम के ट्रेनर अभिषेक मिश्रा रहे। कार्यक्रम की संयोजक लॉयंस जागृति चित्रवंशी (डायरेक्टर) सनराइज पब्लिक स्कूल जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस ट्रेनिंग के दौरान बच्चों में बहुत उत्साह दिखा।

बच्चे बार—बार वंस मोर की जिद्द कर रहे थे। वहीं स्कूल की टीचरों ने लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप हम सभी महिलाओं के लिए एक आइडल लेडी हैं। हम लोग आपसे इंस्पायर होते हैं और आपसे हम लोग बहुत कुछ सीखते हैं। आपके आने से हमारा मनोबल बढ़ता है।

वहीं कार्यक्रम संयोजक लॉयंस जागृति चित्रवंशी ने ट्रेनर अभिषेक मिश्रा व अध्यक्ष खुशबू जायसवाल को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त सचिव लायंस आराधना अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर लायंस सुनीता अग्रवाल, प्रियंका चित्रवंशी, इवांका चित्रवंशी, प्रधानाचार्य बृजेश पाठक, उप प्रधानाचार्य रचना सिंह, अध्यापक हसन मेहंदी, सभापति यादव, सोनू शुक्ला, निवेदिता जायसवाल आदि मौजूद रहे।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!