- एकेडमी अध्यक्ष राजेश साहू सहित तमाम लोगों ने दी बधाई
अरविन्द यादव
केराकत, जौनपुर। राष्ट्रीय विद्यालय बालक फुटबाल प्रतियोगिता 14 वर्षीय जो मध्य प्रदेश के उमरिया में 1 से 6 दिसंबर तक आयोजित है। प्रतियोगिता में मोहल्ला नालापार कस्बा केराकत निवासी संतराम निषाद को उत्तर प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया।
वर्तमान में उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहन, विकास खंड केराकत में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं तथा केराकत फुटबॉल एकेडमी सिझवारा (केराकत-जौनपुर) मुख्य कोच भी हैं।
इनको कोच नियुक्त किए जाने पर एकेडमी के अध्यक्ष राजेश साहू उर्फ राजू बैडमिंटन खिलाड़ी, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, कयाम खान, नवनीत यादव, प्रेम नारायण यादव (प्रशिक्षक), विनोद साहू, पारस जी, इंटर काशी, रुपेश शर्मा (प्रशिक्षक), मनीष निषाद (प्रशिक्षक), पप्पू यादव, रामकुमार यादव, सुनील यादव मास्टर, सूरज प्रजापति, डॉ. प्रमोद यादव, वीरू यादव, मनीष सोनकर, अकादमी के सीनियर, जूनियर खिलाड़ियों सहित क्षेत्र की जनता ने इनके कोच बनाए जाने पर बधाई देते हुये शुभकामना दिया।
.jpg)






