- 76 मरीजों का हुआ इलाज, सर्दी, जुखाम व बुखार के रहे अधिक मरीज
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजाबाजार, पूरालाल, लोहिन्दा व गद्दोपुर पर स्थायी चिकित्सक की तैनाती न होने के बावजूद रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) महराजगंज के चिकित्सकों ने अलग-अलग पीएचसी पर पहुंचकर मरीजों का उपचार किया। रविवारे को राजाबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित जन आरोग्य मेला की कमान सीएचसी महराजगंज पर तैनात चिकित्सक डा शुशान्त मिश्रा ने सम्भाली। वहीं दूसरी जगह लोहिन्दा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की कमान सीएचसी महराजगंज के चिकित्सक डा. कृष्ण कुमार तथा पूरालाल पीएचसी पर सीएचसी चिकित्सक डा. अवनीश कुमार ने आरोग्य मेला का संचालन किया। गद्दोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आरोग्य मेला का निरीक्षण करने आये सीएचसी महराजगंज अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रसाद ने चिकित्सक की कमी को देखते हुए स्वयं मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया।
राजाबाजार पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेला में डा. शुशान्त मिश्रा ने लैब टेक्नीशियन अंगद सिंह व वार्ड बॉय संजय प्रजापति आशा वर्करों के सहयोग से 27 मरीजों का उपचार किया। सभी को नि:शुल्क दवा दिलाई गयी। गद्दोपुर पीएचसी पर सीएचसी अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा स्टाफ नर्स हेमलता सिंह वार्डवाय शिवशार्जन व आशाओं के सहयोग से 21 मरीजों का उपचार परामर्श व दवाएं दी गईं।
पूरालाल आरोग्य मेला में डा. अवनीश कुमार ने स्वीपर राजकुमार के साथ 8 मरीजों का उपचार किया। वहीं लोहिन्दा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डा. केके यादव ने फार्मासिस्ट राकेश कुमार एलटी भुनेश्वर चौरसिया तथा आशाओ के सहयोग से 20 मरीजों का इलाज किया। डॉक्टरों की कमी के बावजूद सीएचसी महराजगंज की टीम द्वारा चारों पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का सफल आयोजन कर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गयी।
सीएचसी अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के सभी चार पीएचसी पर रविवार लगे जन आरोग्य मेला की निगरानी डीएचईओ शशि प्रभा सिंह ने भी किया। सबसे अधिक मरीज सर्दी जुखाम बुखार के रहे। सभी को ठंड से बचाव की सलाह दी गयी।
.jpg)





