Jaunpur News: समाजसेवी ने जरूरतमन्दों को दिया कम्बल

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: समाजसेवी ने जरूरतमन्दों को दिया कम्बल

सोनू गुप्ता

रामनगर, जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के भोड़ा इंटर कॉलेज मैदान में सीठूपुर गांव निवासी समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज एवं विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल व मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम आशुतोष सिंह ने मंच पर मौजूद मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का गदा, स्मृति चिन्ह और साल भेंट करके स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये। मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि “समाजसेवा का यह कार्य मानवता की सच्ची सेवा है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय पहल है।”पूर्व सांसद मछलीशहर बी.पी. सरोज ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्ग को राहत देते हैं। जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह ने कहा कि “समाजसेवी द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देता है। सभी लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। आशुतोष सिंह की यह पहल प्रशंसनीय है। मंच पर रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल, विनय सिंह, लल्लन सिंह, मिन्टू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र श्रीवास्तव, राम उग्रह सिंह, पंकज सिंह, कमलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से 1 हजार जरूरतमंद महिला व पुरुषों को कंबल वितरित किया। कंबल प्राप्त होने पर उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांव के भारी संख्या में संभ्रांत उपस्थित रहे।

इस दौरान सुरेरी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्र दलबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अंत में आशुतोष सिंह ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!