- प्रबंधक इं. शिवेन्द्र प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य डा. ब्रूनो डोमिनिक नजारेथ ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन
जौनपुर। उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल महरूपुर में शनिवार को नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
नुक्कड़ कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने 21वीं सदी में जी रहे समस्त भारतीयों को एक संदेश दिया है जिसमें ये बताने का प्रयास किया गया है कि आज हम भले ही कितने आधुनिक हो चुके हैं फिर भी अपने जीवन में कमियाँ छोड़ते जा रहे हैं।
नुक्कड़ नाटक में कक्षा 9 की सौम्या ग्रुप, भाग्या ग्रुप और कक्षा 10 की ध्रुवी ग्रुप, वत्सला ग्रुप और कक्षा 11 की अदिति ग्रुप, इशिका ग्रुप और कक्षा 12 की स्नेहा ग्रुप, आस्था ग्रुप ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मंच पर अभिनय करके समस्त भारतीयों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक इं. शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डा. ब्रूनो डोमिनिक नजारेथ, उपप्रधानाचार्य कृष्णा यादव उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहें।
प्रतियोगिता में मुख्य संयोजिका अनुमेहा जी की अहम भूमिका रही। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
.jpg)









