Jaunpur News: 9 दिव्यांगों को दी गई ट्राईसाइकिल

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: 9 दिव्यांगों को दी गई ट्राईसाइकिल

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के समक्ष विभिन्न तिथियों पर जनसुनवाई के दौरान विकास खण्ड बक्सा से आये राज विष्णु नारायन पुत्र लल्लन, सोमारू सहित अन्य दिव्यांगजन उपस्थित हुये। उनकी समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि पात्रता की यथाशीघ्र जांच कराते हुए उन्हें ट्राइसाइकिल उपलब्ध करायी जाय।

निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने दिव्यांगजन राज विष्णु नारायण पुत्र लल्लन विकास खण्ड बक्सा एवं सोमारु पुत्र रामदीन विकास खण्ड शाहगंज तथा विकास पुत्र भोलानाथ विकास खण्ड खुटहन को ट्राइसाइकिल वितरित किया। साथ ही जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने 9 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरण किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दिव्यांगजन को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है जिससे वे स्वयं को उपेक्षित न महसूस करें और समाज में सभी के साथ बराबरी का अनुभव कर सकें। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी दिव्यांगजन को अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!