फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बढौना गांव के समीप रविवार दोपहर दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में महिला, मासूम बच्ची समेत पांच लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी सुभाष चंद अपनी पत्नी साधना (31) व साढ़े चार वर्षीय पुत्री शैली को बाइक से लेकर शाहगंज की ओर आ रहे थे। बढ़ौना गांव के समीप नई आबादी मोहल्ला निवासी बाइक सवार अमन चौहान (24) पुत्र नागेन्द्र अपने रिश्तेदार आकाश चौहान (15) पुत्र नरेन्द्र को लेकर शाहगंज से घर लौट रहा था। बढौना गांव के समीप दोनों बाइक की आमने सामने टक्कर में सभी लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें अमन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
.jpg)




