Jaunpur News: अंजनी प्रजापति ने घोषित की जेसीआई- 2026 की कार्यकारिणी

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: अंजनी प्रजापति ने घोषित की जेसीआई- 2026 की कार्यकारिणी

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा वर्ष 2026 के साधारण सभा की प्रथम बैठक अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में हुई जहां रजत जायसवाल ने आस्था पाठ पढ़ा। इसके बाद नवचयनित अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा सदन के समक्ष की जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष क्रमशः रंजीत सिंह, हफिज शाह, प्रदीप सिंह, सौरभ बरनवाल, राजकुमार जायसवाल, संतोष अग्रहरि, अजयनाथ जायसवाल बनाये गये।

डायरेक्टर का पद क्रमशः श्रेष सेठ, रजत जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अजय गुप्ता, संदीप वर्मा, मनीष तिवारी, राज साहू को दिया गया। कोऑर्डिनेटर क्रमशः रतन सिकरी, शुभम जायसवाल, गोविन्द साहू चुने गये। जेसीरेट चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल को बनाया गया। जेसीरेट कोऑर्डिनेटर श्रद्धा जायसवाल एवं को कोऑर्डिनेटर श्रुति साहू को बनाया गया जबकि जेसीरेट सचिव सुधा जायसवाल बनायी गयीं। सतीश जायसवाल को सचिव और ताहिर कादरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।

इस पर उपस्थित सदस्यों ने समस्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि यह वर्ष जेसीआई जौनपुर का 62वां वर्ष है। यह वर्ष इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज होना चाहिये। पूर्व मण्डल अध्यक्ष आलोक सेठ ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, दिलीप सिंह, धर्मेन्द्र सेठ, संजय गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य सर्वेश जायसवाल, भरत सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुये सतीश जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!