Jaunpur News: उद्घाटन मैच में खैराबाद ने वाराणसी को 2-1 से किया परास्त

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: उद्घाटन मैच में खैराबाद ने वाराणसी को 2-1 से किया परास्त
  • खिलाड़ियों के परिचय व राष्ट्रगान के साथ मैच का हुआ शुभारम्भ

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिझवारा गांव के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार को केराकत फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच खैराबाद बनाम आजाद क्लब मुनारी वाराणसी के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे फौजी सुभाष यादव व रामा यादव ने खिलाड़ियों से परिचय किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ खेल को प्रारंभ कराया गया।

जीत के जज्बे के साथ मैदान में उतरी दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी दिखाई दी। खेल के चौथे मिनट में खैराबाद की टीम ने पहला गोल दाग मैच में अपनी बढ़त बनाई। 0-1 से पीछे चल रही वाराणसी की टीम ने मैच के 15 वे मिनट में शानदार गोल दाग 1-1 की बराबरी की और मैच का पहला हाफ समाप्त हो गया। मैच के दूसरे हाफ में अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खैराबाद की टीम ने खेल के 16 वे मिनट में शानदार गोल दाग मैच में अपनी बढ़त बनाई।

Jaunpur News: उद्घाटन मैच में खैराबाद ने वाराणसी को 2-1 से किया परास्त

वहीं वाराणसी की टीम ने दूसरे हाफ में गोल दागने में असफल रही और खैराबाद ने वाराणसी को 2-1 से परास्त कर मैच विजय हासिल की। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खैराबाद की टीम से रहमान को लक्ष्मी बिल्डिंग मैटेरियल की तरफ से मैन ऑफ़ द मैच से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रदुम्न यादव, संतराम निषाद व मनीष निषाद रहे।

मंच पर सुनील कनौजिया, प्यारे लाल, जियालाल, बसंत कुमार, उमेश कुमार, कायम खान, रूपेश शर्मा, पारस नाथ, नवनीत यादव व मीडिया प्रभारी वेदप्रिय साहू आदि मौजूद रहे। ऐतिहासिक मैदान फुटबॉल प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। समय समय पर खिलाड़ियों का दर्शकों द्वारा उत्साहवर्धन करते हुए देखा गया। क्लब के उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सोमवार को मिर्जापुर बनाम मऊ के बीच खेला जायेगा। इस आशय की जानकारी एकेडमी के अध्यक्ष राजेश साहू ने दी। मैच की कमेंट्री बीरू यादव, डॉ. सुनील कनौजिया व विनोद साहू ने की।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!