Jaunpur News: उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1597वें दिन भी जारी

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1597वें दिन भी जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन मंगलवार को 1597वें दिन भी जारी रहा।

इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। यह आन्दोलन राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण घोटाले के विरूद्ध चलाया जा रहा है। यह भी कहा कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा।

आन्दोलन के समर्थन में नन्द लाल रावत, उदय प्रताप सिंह, राम बहाल यादव, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, विजय प्रताप सिंह, राजित राम यादव, प्रमोद पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, राम नगीना यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!