Jaunpur News: डिजिटल सिग्नेचर से डाटा लाक किये जाने की तिथि 10 जनवरी तय

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण के निर्देश द्वारा संशोधित समय सारिणी दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्यनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं द्वारा अधिक संख्या में आवदेन पूर्ण कराने एवं समस्त पात्र आवेदनों को शिक्षण संस्थान के स्तर से अग्रसारित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 14 जनवरी 2025 तक, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठयक्रम व संस्था को ब्लाक करने के तिथि 11 से 22 दिसम्बर 2025 तक, पीएफएमएस साफ्टवेयर से सत्यपनोपरान्त डाटा वापस प्राप्त परीक्षण करके शुद्व डाटा जनपदीय लागिन पर प्रेषित करने की तिथि 11 से 22 दिसम्बर 2025 तक, जनपदीय समिति द्वारा शुद्व डाटा लाक करना, जनपदीय छात्रवृति स्वीकृति समिति द्वारा शुद्व डाटा के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया जाना एवं पात्र छात्रों की छात्रवृति स्वीकृत करना तथा जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजीटल सिग्नेचर से डाटा लाक किया जाने की तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गयी है।


ads

 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!