Jaunpur News: प्रभावती का 102 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: प्रभावती का 102 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

जफराबाद, जौनपुर। हरगोविन्द इण्टर कालेज जफराबाद के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव सिंह की माता प्रभावती सिंह पत्नी स्व. लालता सिंह का 102 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक आवास नरौली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका रामघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

उनके बड़े बेटे श्रवण सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके निधन की खबर पर वीरेंद्र सिंह, डॉ ओम प्रकाश सिंह, अरुण सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, शिवशंकर सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। निधन की सूचना पर क्षेत्र के श्री बजरंग इंटर कॉलेज घनश्यामपुर तथा एलएसएस नेशनल पब्लिक स्कूल नरौली में छुट्टी घोषित कर दी गयी।


 ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!