Varanasi News: 100 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने उल्लास के साथ मनाया NCC Day

Aap Ki Ummid
follow us

Varanasi News: 100 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने उल्लास के साथ मनाया NCC Day

शुभांशू जायसवाल

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कालेज 100 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने गुरूवार को एनसीसी डे उल्लास के साथ मनाया जहां लेफ्टिनेंट उषा बालचंदानी ने कैडेट्स को एनसीसी के प्रति कर्तव्य निष्ठा की जानकारी देते हुये बताया कि एन.सी.सी. दिवस बहुत एहत्वपूर्ण है जो भारत में युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करता है।

एनसीसी दिवस का महत्व पर प्रकाश डाला गया जिसके अन्तर्गत बताया गया कि एनसीसी की स्थापना 16 अप्रैल 1948 को हुई थी। यह दिवस एनसीसी कैडेट्स के योगदान और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है- एनसीसी युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी कैडेट्स देश की सुरक्षा और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान सूबेदार संजय यादव ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कैडेट शालू सिंह, कैडेट आकांक्षा मिश्रा, सीनियर कैडेट मोहिनी गॉड का सम्मान किया गया।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!