मुम्बई। हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मूल निवासी अजय शुक्ला इन दिनों मुंबई प्रवास पर हैं। शुक्रवार को वह सिद्धिविनायक मंदिर दादर पहुंचे जहां भगवान श्री गणेश के दर्शन-पूजन के पश्चात उन्हें सिद्धीविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं मुम्बई भाजपा के प्रदेश महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने सम्मानित किया।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि अजय शुक्ला जैसे व्यक्ति समाज में बहुत विरले ही मिलते हैं। हैदराबाद पहुंचने के बाद ऐसा एहसास नहीं होता कि हम अपने घर में नहीं है। सम्मान के साथ ही वह अपना कीमती समय भी हम लोगों को देते हैं। वह हम लोगों के लिए इतना सेवाभाव से कार्य करते हैं कि उसके लिए हमारे पास शब्द नहीं है।
इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पर महाराष्ट्र प्रवक्ता अजय पाठक ने वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला को सम्मानित किया। साथ ही कहा कि उत्तर भारतीय समाज के लोग जिस भी क्षेत्र में हैं उस क्षेत्र में अपने कार्यों के जरिए अपनी पहचान बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र हो या फिर तेलंगाना, यूपी बिहार के लोग अपने कार्यों और अपनी मेहनत, लगन से अपना इतिहास खुद ही लिख रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हैदराबाद में शुक्ला जी से बहुत ही अच्छा काम किया है। हैदराबाद के हर क्षेत्र में श्री शुक्ला जी ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाया हुआ है। शानदार लेखनीय की वजह से हर क्षेत्र में लोग इन्हें न सिर्फ पहचानते हैं, बल्कि इनका सम्मान करता है।
वहीं पत्रकार श्री शुक्ला ने सत्कार करने वाले समस्त लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सम्पादक विजय सिंह कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, पत्रकार अजय सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश चौहान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
.jpg)







