Jaunpur News: बेटी के लिये संकट मोचन बने महादेव सेना के लोग

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: बेटी के लिये संकट मोचन बने महादेव सेना के लोग

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। जनपद के एक अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही एक बच्ची के लिए महादेव सेना  संकट मोचन कर कर समाने आया जिससे क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है। यह सम्पूर्ण कार्य भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्वयमसेवी प्रद्युम्न तिवारी के एक फ़ोन से सम्भव हुआ।

उन्होंने फ़ोन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के शाहापुर निवासी बिना तिवारी बीमार चल रही है। उनके शरीर रक्त लगातार गिरते जा रहा है। डॉक्टरों ने सख्त सलाह दिया कि तत्काल रक्त चाहिए ऐसे में इसकी जानकारी जब उक्त नेता को हुई तो उन्होंने तत्काल महादेव सेना के अध्यक्ष महेश सेठ से संपर्क किया। उन्होंने अपने दो सहयोगी शिवम जायसवाल व माला वर्मा के साथ मौके पर अस्पताल  पहुँचकर संकट मोचन बनकर रक्तदान किया। जिससे मरीज के परिजन काफी राहत महसूस कर रहे है और हृदय से आभार व्यक्त किया।

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान उक्त भाजपा नेता प्रद्युम्न तिवारी उर्फ मिन्टू तिवारी ने बताया कि तन, मन और धन समाज सेवा के लिए समर्पित है। ऐसे कार्य करने के लिए बिना किसी संकोच के लपककर आगे आना चाहिए। ऐसा करने के लिए दिल को सकून मिलता है। यह समाज एक दूसरे के सहयोग से चलता और आगे बढ़ता है। उन्होंने ने भी उन रक्तवीरों की सरहाना करते हुए बताया कि दाद देनी पड़ेगी की मेरे एक कॉल मात्र से वे सब तत्काल हाज़िर हो गए। ईश्वर उनको खूब आगे बढ़ाएं और तरक्की करें और इसी प्रकार से आगे भी समाज कार्यों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते रहे।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!