Jaunpur News: भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल की चौकियां इकाई घोषित

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल की चौकियां इकाई घोषित

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल चौकियां इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला संयुक्त मंत्री विजय केडिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चौकियां इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव ने मंच पर विराजमान सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसी क्रम में श्री यादव ने अपनी कमेटी की घोषणा की जिसमें सभी नवचयनित पदाधिकारियों का मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण करके बधाई दिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि प्रतिनिधिमण्डल प्रदेश का व्यापारियों के हितों में काम करने वाला सर्वोच्च संगठन है जो निरंतर व्यापारी समाज के कल्याण के लिये कार्य कर रहा है। आप सभी संगठित होकर कार्य करें। व्यापारियों से संबंधित जिस भी विभाग की समस्या होगी, उसे विभाग से बात करके आपकी समस्या का निवारण करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।

इसी क्रम में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने कहा कि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में निरंतर व्यापारी समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। जिस भी व्यापारी की समस्या होती है, वह तत्काल समस्या का समाधान कर देते हैं। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि जब हम सभी व्यापारी संगठित रहेंगे तभी हमारा व्यापार सुरक्षित और सुदृढ़ तरीके से काम करेगा।

इसी क्रम में अभिषेक यादव ने अपने नवनिर्वाचित टीम के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये बधाई दिया। साथ ही कहा कि यह दायित्व जो मुझे संगठन द्वारा प्राप्त हुआ है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। साथ ही जिला संयुक्त मंत्री विजय केडिया एवं युवा व्यापारी नेता अमित जायसवाल ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता योगेश साहू ने किया। वहीं लोगों का स्वागत मीडिया प्रभारी संतोष अग्रहरी ने किया। नवनियुक्त महामंत्री विराज माली ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया।

चुने गये पदाधिकारीगण

अध्यक्ष अभिषेक यादव, महामंत्री विराज श्रीमाली, कोषाध्यक्ष नीरज मौर्य, सह कोषाध्यक्ष नितेश मौर्य, संगठन मंत्री अभिषेक जायसवाल, सरोज मौर्य, अमित यादव, राजेश मौर्य, उपाध्यक्ष रतन सोनकर, चंदन जायसवाल, कैलाश नाथ यादव, चंदन पांडेय, प्रेमचंद मौर्य, लालमनि सैनी, नगर मंत्री राजेश प्रजापति, रविंद्र यादव, शिवम विश्वकर्मा, रमेश चंद्र यादव, कृष्णकांत मौर्य, मीडिया प्रभारी शिवम मोदनवाल, संयुक्त मंत्री विनोद यादव, कृष्णकांत मौर्य, विनय यादव, अभिजीत यादव, राम हरक यादव, सुनील गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी राजन कुमार के अलावा कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र गुप्ता, कुंदन जायसवाल, राजू गुप्ता, शकील अहमद, अभय, विशाल सोनकर, राज साहू आदि शामिल हैं।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!