Jaunpur News: जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जनपद स्तर से लेकर प्रत्येक बूथ स्तर तक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अन्तर्गत मतगणना प्रपत्र भरने हेतु जागरूक करने के लिए मुनादी करायी जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। जनपद में सभी तहसीलों में विशेष पुनरीक्षण कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। साथ ही नियमित रूप से राजनैतिक दलों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।

बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण अभियान मोड में संचालित है। डिजिटाइजेशन कार्य को तेजी से पूरा करने हेतु अतिरिक्त संसाधन लगाये गये हैं। निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!