Jaunpur News: सुधीर सिंह बने एआरपी संघ के जिलाध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सुधीर सिंह बने एआरपी संघ के जिलाध्यक्ष

अरविन्द यादव

जौनपुर। डाइट परिसर के ऑडिटोरियम हाल में बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सुधीर कुमार सिंह को ए.आर.पी. संघ का जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति एवं सर्व समर्थन से मनोनीत किया गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीरेंद्र सिंह, प्रशांत मिश्रा, विनीत कुमार सिंह, शशि बदन उपाध्याय सहित जिले के सभी ए.आर.पी. सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि वे सभी सदस्यों के सहयोग से संघ को नई दिशा देने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय माहौल में किया गया और अंत में उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।


 


ads


ads



ads


ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!