Jaunpur News: सियावती मेमोरियल ट्रस्ट ने सेवा शिविर का किया आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: सियावती मेमोरियल ट्रस्ट ने सेवा शिविर का किया आयोजन

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद स्थित सियावती मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर ट्रस्ट के द्वारा बुधवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद टेस्ट एवं कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के कई सम्भ्रांत लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर का उद्घाटन एडवांस आई केयर सेंटर के डाक्टर आदित्य मिश्र द्वारा सियावती त्रिपाठी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संस्थापक पंडित चंदन त्रिपाठी ने बताया कि कलयुग में नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी उद्देश्य से जरूरतमंदों की सेवा करना हमारे ट्रस्ट की पहली प्राथमिकता है।

शिविर में इस दौरान 80 लोगों ने अपने आंख का परिक्षण करवाएं वहीं जिन मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत थी उन मरीजों के आपरेशन का पर्ची बनाया गया तथा 100 जरूरत मंदों को कम्बल वितरित किया गया। शिविर में एडवांस आई केयर सेंटर के के डाक्टर आदित्य मिश्र, आदित्य मिश्र, डाक्टर अजीत गिरी, मया शंकर तिवारी, अच्छेलाल तिवारी, धीरज गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!