Jaunpur News: गरीबों के मसीहा थे समाजसेवी बब्बन जी: विधायक

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: गरीबों के मसीहा थे समाजसेवी बब्बन जी: विधायक
  • लेदुका कटहरी में समाजसेवी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे गये कम्बल

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के लेदुका कटहरी गांव में मंगलवार की शाम समाजसेवी बब्बन दूबे की आठवीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान करीब 1 हजार कंबल जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। 

आयोजित भव्य समारोह के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कम्बल वितरण पश्चात कहा कि स्व. दूबे जीवन पर्यन्त गरीबों के आवाज बने रहें। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से गांव में रहकर अपनी एक अलग विशिष्ट पहचान बनाने में सफल रहें। जरूरतमंदों की मदद करना सबसे पुनीत कार्य है। जीवन पर्यंत अकूत संपत्ति की कमाई करने वाला भी धरा को छोड़कर चला ही जाता हैं।

विधायक एवं विशिष्ट अतिथि मृगेन्द्र सिंह शिव बाबा ने बब्बन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान गोपेश तिवारी, मदन तिवारी, ठीकेदार संघ जिलाध्यक्ष आजाद सिंह, पम्मू सिंह, शिव कुमार दूबे, संजय दूबे, भूपेन्द्र दूबे, संतोष उपाध्याय, वेद प्रकाश शुक्ल, विनोद तिवारी, विभव पाठक, संदीप सिंह, पंकज दूबे आदि ने स्व. दूबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दिया। अन्त में क्षेत्र पंचायत सदस्य अभय उर्फ डब्लू दूबे ने समस्त लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीश दूबे ने किया।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!