Jaunpur News: 105 वर्षीय ऐतिहासिक धनुष यज्ञ एवं श्रीराम बारात की निकली यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: 105 वर्षीय ऐतिहासिक धनुष यज्ञ एवं श्रीराम बारात की निकली यात्रा
  • सेंट जेफर्स स्कूल परिवार ने शोभायात्रा का किया स्वागत

अजय पाण्डेय

जौनपुर। धनुष यज्ञ समिति पांचो शिवालय द्वारा 105 वर्षीय ऐतिहासिक धनुष यज्ञ एवं श्रीराम बारात शोभायात्रा पूर्व की भांति मिसिरपुर पान दरीबा से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्ग हमाम दरवाज़ा, हरलालका रोड, कोतवाली, नवाब युसूफ रोड, बड़ी मस्जिद, पुरानी बाज़ार, बेगमगंज चुंगी आदि से होते हुए जब सेंट जेफर्स स्कूल के पास पहुंची तो विगत डेढ़ दशक पुरानी परंपरानुसार सेंट जेफर्स स्कूल परिवार की ओर से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 

समस्त श्रद्धालुओं के लिए बिस्कुट, नमकीन, चाय का पर्याप्त इंतजाम किया गया था। स्कूल के निदेशक एवं शिया इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डा. अलमदार नज़र ने श्रीराम, लक्षमण जी, भरत जी व शत्रुघ्न जी" का चरित्र निभा रहे बालकों को उपहार भेंट करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शोभायात्रा में समस्त श्रद्धालुओं, समिति के अध्यक्ष अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल यादव, महामंत्री विशाल चौरसिया एडवोकेट, शोभायात्रा प्रभारी कपिल चतुर्वेदी, जय प्रकाश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


 


ads


ads

ads



ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!