शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर में श्री रामलीला समिति भरत मिलाप बारिश के बीच सम्पन्न हुआ। भरत मिलाप का दृश्य बहुत भावुक रहा इसे देखकर दर्शकों की आंखें भर आईं। भरत मिलाप के बाद गोला बाजार स्थित श्री रामलीला मैदान में श्रीराम जी का राजतिलक का मंचन किया गया।
बताया जाता है कि श्री रामलीला समिति मडियाहूं द्वारा यह भव्य आयोजन 11 दिवसीय था, भरत और श्रीराम के मिलाप का मार्मिक दृश्य दिखाया गया। इस दृश्य ने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राज्याभिषेक किया। उन्होंने भगवान श्रीराम को अयोध्या की राजगद्दी पर बैठाया।
इस दौरान श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष द्वारा उन सभी लोगों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने इस रामलीला को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की थी। इसमें रामलीला के कलाकार, कमेटी के पदाधिकारी और सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले मडियाहूं कोतवाली पुलिस के लोग शामिल थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष नागेश निगम, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल गुप्ता, कृष्णकांत लल्ली, कपिल सिंह, छोटे लाल जायसवाल, बजरंग केसरी, गुडडू साहू, गणेश निगम, अभिषेक पटेल, राजकुमार मोदनवाल, रवि केसरी, एसआई कविंद्र नाथ राय, सिपाही सुशील गुप्ता, शिवम गुप्ता, पंकज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
.jpg)







