Jaunpur News: शरद बनाये गये जनसत्ता दल युवा के जिलाध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: शरद बनाये गये जनसत्ता दल युवा के जिलाध्यक्ष

जौनपुर। जनपद के जलालपुर क्षेत्र अन्तर्गत लोहगाजर ग्राम निवासी शरद सिंह को जनसत्ता दल युवा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले शरद जी की कड़ी मेहनत व लगन का प्रतिफल है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया की संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज विधायक बाबागंज व जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने शरद सिंह पुत्र धनंजय सिंह को जनसत्ता दल (युवा प्रकोष्ठ) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया।

इसी क्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि शरद जी एक मेहनत कश होनहार युवा चेहरा है जिनकी पृष्ठभूमि सैदव राजनीति व समाजसेवा से जुड़ी रही है। ऐसे युवा को संगठन में समायोजित करने से पार्टी के प्रति युवाओं में आकर्षण व राजनैतिक रुझान बढ़ेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए बधाई प्रेषित करते हुये कहा कि शरद जैसे साहसी युवाओं को जोड़कर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नित्यप्रति मजबूत किया जा रहा है। फलस्वरूप उसके सकारात्मक परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिलेंगे। उपरोक्त मनोनयन की प्रक्रिया के दौरान संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ खुशी जाहिर किया।


 


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!