Jaunpur News: लागे माटी की मूरतिया बोल दीही... गीत पर भक्तों को किया मंत्र मुग्ध

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: लागे माटी की मूरतिया बोल दीही... गीत पर भक्तों को किया मंत्र मुग्ध
  • जफराबाद के अहमदपुर गांव में दुर्गा पूजा समिति में हुआ देवी जागरण व झांकी का आयोजन

नीरज सिंह

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अहमदपुर गांव में दुर्गा पूजा समिति के द्वारा अष्टमी के दिन मातारानी की मनमोहक झांकी देवी जागरण का कराया गया। गीत कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मुख्य गीत कलाकार चिंटू सरगम ने "लागे माटी की मूरतिया बोल दीही" गीत पर भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया। आठ दिनों तक मां दुर्गा के भजन-कीर्तन हुए।

अलंकृत इवेंट कंपनी के कलाकारों के द्वारा शिव तांडव, कृष्ण राधा नृत्य, काली तांडव, कृष्ण सुदामा मिलन अभिनय को दर्शाया। झांकी को देख दर्शक मंत्र मुक्त हो गए। मां की जयकारों एवं तालिया की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गुंजायमान होता रहा। बरसाने की होली कार्यक्रम को देख भक्तों ने भी जमकर नृत्य किया। उनकी झांकी की फोटो  खींचने व वीडियो बनाने में लोग उत्सुक रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की काफी संख्या थी। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर सिंह सोलंकी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष रिशु सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष अर्जित सिंह, महासचिव राजू सिंह सोलंकी, सचिव सत्यम सिंह (रामू ), कोषाध्यक्ष अनुभव सिंह,अंकुश सिंह, मोलू,रितेश सिंह (गोलू) आदर्श सिंह, उज्जवल सिंह , शुभांशु सिंह, ओम जी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!