Jaunpur News: कायस्थ महासभा- 7235 महिला शाखा में प्रीति श्रीवास्तव बनायी गयीं प्रदेश उपाध्यक्ष

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: कायस्थ महासभा- 7235 महिला शाखा में प्रीति श्रीवास्तव बनायी गयीं प्रदेश उपाध्यक्ष

अजय पाण्डेय

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव से विचार-विमर्श कर उत्तर प्रदेश में महिला शाखा टीम को मजबूत करने के लिए जौनपुर की शिक्षक प्रीति श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। बता दें कि प्रीति जी सिविल लाइंस जौनपुर की निवासी हैं। 

इनके पति अखिलेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्य हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शाखा में मनोनीत होने के बाद प्रीति श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 23 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाने का प्रयास रहेगा।

वहीं प्रीति जी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर प्रदेश संरक्षक  शशिकला श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव निशा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमति श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, जौनपुर महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, विद्या श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, कलावती श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, राकेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अजय वर्मा सहित तमाम लोगों ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगी। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यांश श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।



ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!