Jaunpur News: कांग्रेसजनों ने मनायी सरदार पटेल की 150वीं जयन्ती

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: कांग्रेसजनों ने मनायी सरदार पटेल की 150वीं जयन्ती
  • पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी एवं पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह की मनी पुण्यतिथि

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद के. सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तीनों महान व्यक्तित्वों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूती दी जबकि स्व. इंदिरा गांधी ने राष्ट्र की सुरक्षा और विकास के लिए निर्णायक फैसले लेकर देश का गौरव बढ़ाया।

इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू ने कहा कि पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह आज ही के दिन 31 अक्टूबर 2013 ईश्वर ने उन्हें अपने पास बुला लिया लेकिन उनके ओजस्वी व्यक्तित्व और कार्यों की गूंज आज भी जनपदवासियों के दिलों में जीवंत है। बता दें कि ग्राम शिवापार निवासी स्व. सिंह स्व. शिवशंकर सिंह के पुत्र थे जो 5 भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। परिवार और समाज, दोनों में उन्होंने सेवा, सादगी और समर्पण की मिसाल कायम किया।

साल 1980 में रारी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन पर अटूट विश्वास जताते हुए विधायक चुना। इसके बाद उन्होंने 1989 में कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बनकर संगठन को नई दिशा दी। सपा-बसपा की प्रचंड लहर में भी कांग्रेस का झंडा थामे रखना उनके अदम्य साहस और दृढ़ निष्ठा का प्रमाण था। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सिंह ने जनपद की राजनीति में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी और जनसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष आरिफ़ खान, सभासद शाहनवाज मंजूर, उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल, शिव मिश्रा, डा. अनिल दुबे आजाद, अनुराग पांडेय, इरशाद खान, इकबाल, ताहिर सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे। अंत में शहर अध्यक्ष आरिफ़ खान ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


 


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!