Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिये नयी कमेटी ने ली जिम्मेदारी

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिये नयी कमेटी ने ली जिम्मेदारी
  • राजेश स्नेह ट्रस्ट दिव्यांग बच्चों के कार्यकारिणी गठन के लिये हुई बैठक

जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र की नई कार्यकारिणी का गठन कार्यक्रम नगर के एक होटल में हुआ। इस मौके पर डा. राम नारायण सिंह अध्यक्ष चुने गये। 

साथ ही उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, अनिल गुप्ता, डॉ राजेश गुप्ता, सचिव किरन, सह सचिव क्रमशः डॉ प्रज्ञा मिश्रा, अमित पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष क्रमशः पंकज सिंह, अभिषेक गुप्ता सदस्य क्रमशः अवधेश गिरी, अमित निगम, अरुण सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश मौर्य, राकेश सिंह, मनोज यादव, रविकांत जायसवाल, डॉ रसिकेश, कपिल गुप्ता, रेखा त्रिपाठी, रेखा सिंह, सलमान शेख बनाये गये। साथ ही मीडिया प्रभारी राजीव पाठक को बनाया गया। फिर सभी लोगों ने सामूहिक रूप से डॉ संदीप पांडेय को संस्था का संरक्षक बनाया।

बैठक में दिव्यांग बच्चों के शिक्षा इलाज और भोजन उपलब्धता व सुचारू रूप से आवागमन पर चर्चा हुई। भोजन बनाने हेतु बर्तन के लिये अरुण सिंह, राम नारायण सिंह, शरद साहू, राकेश सिंह, राजीव पाठक ने सहयोग बात कही जबकि दिव्यांग बच्चों के भोजन हेतु संपूर्ण चावल की उपलब्धता हेतु अनिल गुप्ता ने जिम्मेदारी ली। रेखा त्रिपाठी ने गैस सिलेंडर एवं रेखा सिंह ने गैस चूल्हा, राम नारायण सिंह ने भोजन बनाने वाले में लगने वाले खर्च के वहन की जिम्मेदारी लिया। अभिषेक गुप्ता ने सभी दिव्यांग को ठंड में जूते-मोजे देने, दिव्यांग बच्चों के इलाज हेतु अरूण सिंह व नवीन मिश्रा ने चिकित्सकों के पैनल बनाकर निःशुल्क इलाज, खाद्य सामग्री जैसे दाल, आटा, मसाला इत्यादि की उपलब्धता हेतु अरुण सिंह व डॉ राजेश गुप्ता ने जिम्मेदारी ली।

दिव्यांग बच्चों के सुचारू आवागमन हेतु अरुण सिंह और अजय श्रीवास्तव ने सहयोग की जिम्मेदारी लिया। शिक्षिका हेमू को बच्चों के प्रति अत्यंत समर्पण के कारण अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर रिशु गुप्ता, राजेश गुप्ता, राहिल शेख, श्रेया, नैंसी, प्रियांशी, विष्णु, प्रिया, अनुज पटेल, मनीष सिन्हा सहित तमाम लोग उपस्थित उपस्थित रहे।


ads


ads



ads


ads


ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!